मलेरिया से बचाव के लिए साफ-सफाई का रखें ध्यान

Updated:
विज्ञापन
मलेरिया से बचाव के लिए साफ-सफाई का रखें ध्यान

एमपीडब्ल्यू ने मलेरिया को लेकर लोगों को किया डोर-टू-डोर जागरूक

विज्ञापन

पालोजोरी. मलेरिया से बचाव व रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग जून माह को मलेरिया रोधी माह के रूप में मनाया जा रहा है. सीएस के निर्देश पर प्रखंड क्षेत्र में सोमवार से इसके तहत विभिन्न पंचायतों में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. मंगलवार को खागा पंचायत के विभिन्न गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम एमटीएस गौतम कुमार की अगुवाई में पहुंचकर लोगों को मलेरिया से बचाव को लेकर जागरूक किया. इस दौरान टीम द्वारा लोगों का ब्लड सैंपल भी कलेक्ट किया गया. ग्राम गोष्ठी के माध्यम से लोगों को मलेरिया से बचाव के लिए अपने आसपास के जगहों पर पानी जमा नहीं होने देने और रात में मच्छरदानी का उपयोग करने की सलाह दी हई. इसके अलावा बताया गया कि अगर किसी को बुखार आता है तो वे अपने खून की जांच जरूर कराएं. मौके पर सहिया मालती देवी के अलावे पीओसीडी रीता सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
उदय कांत सिंह

लेखक के बारे में

By उदय कांत सिंह

प्रभात खबर में 2015 से जुड़े हैं. अंचल की पत्रकारिता करते हैं. ग्रामीणों की समस्याओं और विकासात्मक पत्रकारिता करते हैं. ग्रासरूट लेवल के जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola