ePaper

मेले में ड्रोन कैमरा से होगी निगरानी

Updated at : 17 Oct 2025 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
मेले में ड्रोन कैमरा से होगी निगरानी

पाथरोल थाना परिसर में काली पूजा व मेले की तैयारी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

विज्ञापन

मधुपुर. पाथरोल थाना परिसर में काली पूजा, मेले की तैयारी व छठ पूजा को लेकर अंचल पुलिस निरीक्षक देवेश कुमार भगत की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में समिति के सदस्यों ने पाथरोल स्थित काली मंदिर में होने वाले मेले के सफल संचालन पर अपने-अपने सुझाव दिया. काली पूजा में मेले के दौरान अतिक्रमण, सफाई, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था पर विचार-विमर्श किया गया. बताया कि मेले को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है. मंदिर आने-जाने वाले मुख्य मार्ग पर चार पहिया वाहन, टोटो, ऑटो एवं अन्य वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी. इसके लिए बैरिकेडिंग किया जायेगा. साथ ही मधुपुर-सारठ मुख्य सड़क पर यातायात को सुगम बनाने के लिए बैरियर लगाया जायेगा. इसको लेकर ड्रोन कैमरा व सीसीटीवी से निगरानी किया जायेगा. साथ ही मंदिर परिसर में पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस बल तैनात किया जायेगा. सभी चौक-चौराहों और मुख्य मार्गों पर पुलिसकर्मी व चौकीदार मेले के दौरान मौजूद रहेंगे. इसके अलावा स्वयंसेवकों को भी मंदिर परिसर में तैनात किया जायेगा. वहीं, अंचल पुलिस निरीक्षक ने कहा कि प्रशासन की ओर से लोगों से अपील है कि भीड़-भाड़ के माहौल में बहुमूल्य गहने पहनकर मेले में आने से बचें. सभी के सहयोग से ही मेले को सुरक्षित और सफल बनाया जा सकता है. मौके पर सब-इंस्पेक्टर अशोक कुमार, मुखिया मिंटू शेख, मृणाल सिंह, कृष्णा पोद्दार, संजय साह, छोटू साह, मनोज आचार्य, पिंकू सिंह, दिलीप पाठक, जीतन रवानी, कैलाश यादव, आलोक आचार्य आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : पाथरोल थाना परिसर में काली पूजा व मेले की तैयारी को लेकर हुई शांति समिति की बैठक भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स की जायेगी तैनाती

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola