घर-घर जनगणना के लिए प्रगणकों को मिला विशेष प्रशिक्षण

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
घर-घर जनगणना के लिए प्रगणकों को मिला विशेष प्रशिक्षण

मधुपुर: जनगणना 2026: प्रगणक और पर्यवेक्षक पूरी तरह तैयार, प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन

मारगोमुंडा. कुछ रोचक शीर्षक दे प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार का जनगणना को लेकर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का आखरी बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया है. इस दौरान उपस्थित प्रगणकों ओर पर्यवेक्षकों को घर-घर जाकर जनगणना करने के लिए प्रोजेक्टर के माध्यम से मकान संख्या, नजरी नक्शा, परिवार की संख्या समेत विभिन्न स्थानों पेयजल स्रोत, लाइट का स्रोत समेत अन्य तरह की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गयी. इस दौरान बीडीओ शशि संदीप सोरेन ने कहा कि प्रगणक और पर्यवेक्षक जानकारी हासिल कर लें कि जनगणना कार्य करते समय किसी तरह की परेशानी नहीं हो. किसी तरह की दिक्कत होने पर संबंधित पर्यवेक्षक से सहायता लेकर कार्य को पूरा कर सकते हैं. कहा कि जनगणना कार्य 16 मई से शुरुआत होगी और 16 जून तक चलेगा. कहा कि सभी प्रतिभागी विस्तार पूर्वक जानकारी हासिल करते हुए जरूरत पड़ने पर एक-दूसरे को भी मदद कर सकते हैं. इस दौरान प्रशिक्षकों ने विभिन्न बिंदुओं पर प्रतिभागियों को जानकारी दी. मौके पर प्रगणक व पर्यवेक्षक मौजूद थे. हाइलार्ट्स : आखरी बैच का जनगणना प्रशिक्षण प्रारंभ प्रखंड सभागार में जनगणना की तैयारियां तेज, अंतिम बैच का प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola