क्राइम राेकने के लिए बढ़ेगी गश्ती, सादे लिबास में मुस्तैद रहेगी पुलिस: एसपी

Updated at : 06 Jun 2024 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
क्राइम राेकने के लिए बढ़ेगी गश्ती, सादे लिबास में मुस्तैद रहेगी पुलिस: एसपी

एसपी ने नगर थाने की पुलिस को गश्ती बढ़ाने, सादे लिबास में निगरानी कराने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर: नगर थाना क्षेत्र में छिनतई की बढ़ती घटनाओं को एसपी राकेश रंजन ने गंभीरता से लिया है. इस सिलसिले में एसपी ने नगर थाना प्रभारी सहित थाने में कार्यरत पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. जानकारी के मुताबिक एसपी ने नगर थाने की पुलिस को इलाके में गश्ती बढ़ाते हुए सादे लिबास में निगरानी कराने का निर्देश दिया है, ताकि शहर में हो रही चेन व मोबाइल छिनतई की घटनाओं पर अंकुश लग सके. इसके अलावे उन्होंने अवैध नशे के कारोबारियों व नशीले पदार्थ सेवन करने वालों पर भी सख्ती बरतने का निर्देश दिया है. एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों से थाना क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने, औचक चेकिंग कराने का आदेश दिया है. नगर पुलिस को उन्होंने छिनतई कांडों पर अंकुश लगाने के लिये योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने को कहा है. बैठक में नगर थाना प्रभारी सहित सभी एसआइ व एएसआइ शामिल हुए.

* एसपी ने नगर थाने के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दिये निर्देश

Read Also : चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी, भेजा गया जेल

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola