पालोजारी : अज्ञात कारणों से घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट

Updated at : 15 Feb 2025 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
पालोजारी : अज्ञात कारणों से घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट

पालोजोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कसरायडीह पंचायत के कसरायड़ीह गांव में एक मजदूर के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गयी.

विज्ञापन

पालोजोरी. थाना क्षेत्र अंतर्गत कसरायडीह पंचायत के कसरायड़ीह गांव में शनिवार दोपहर के करीब चार बजे एक मजदूर के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गयी. इससे घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया. दरअसल, मोहम्मद अंसारी उर्फ महाजन अंसारी के कोठा घर में आग लग जाने से लगभग एक लाख रुपए का नुकसान हो गया. बताया जाता है कि आसपास के लोगों ने मोहम्मद अंसारी के घर से तेज आग की लपटें उठती देखी. इसके बाद सभी आनन-फानन में आग बुझाने जुट गए. काफी मशक्कत के बाद किसी तरह लोगों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पीड़ित के घर का उपरी हिस्सा बुरी तरह से जल चुका था. इस आगजनी से घर का पूरा छत, लकड़ी, कपड़े, बर्तन, अनाज सहित कई सामान जलकर राख हो गया. घटना को लेकर मुखिया पूनम मरांडी व मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया देवेंद्र मुर्मू ने बताया की पीड़ित को मुआवजा मिले इसको लेकर वे अंचल कार्यालय में आवेदन दिलवायेंगे. वहीं, गृह स्वामी महाजन अंसारी कमाने के लिए बाहर गया है. घर में महाजन अंसारी की पत्नी व बच्चे ही मौजूद थे. ——————– पालोजारी : छप्परनुमा घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट आगजनी से लगभग एक लाख रुपये का हुआ नुकसान

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola