बंधा के शख्स की तलाश में देवघर पहुंची पाकुड़िया पुलिस

Edited by SHAILESH
Updated:
विज्ञापन

देवघर. एक पुराने मामले में संदिग्ध से पूछताछ के लिए पाकुड़ जिलांतर्गत पाकुड़िया थाना

विज्ञापन

देवघर. एक पुराने मामले में संदिग्ध से पूछताछ के लिए पाकुड़ जिलांतर्गत पाकुड़िया थाना की तीन सदस्यीय टीम एएसआइ महादेव चौधरी के नेतृत्व में बुधवार की शाम देवघर पहुंची. यहां पहुंच कर पाकुड़िया थाना के पुलिस टीम ने कुंडा थाना की पुलिस से संपर्क साधा. संपर्क कर थाना क्षेत्र के बंधा इलाके में रहने वाले सुनील किस्कू नामक शख्स की तलाश में सहयोग मांगा. इसके बाद कुंडा थाना की पुलिस के सहयोग से पाकुड़िया पुलिस बंधा इलाके में छानबीन के लिए चली गयी. समाचार लिखे जाने तक पुलिसिया गतिविधि की कोई जानकारी नहीं मिल सकी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH

लेखक के बारे में

By SHAILESH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola