मेटेरियल राशि के अभाव में योजनाएं नहीं हो रही पूर्ण

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
मेटेरियल राशि के अभाव में योजनाएं नहीं हो रही पूर्ण

मारगोमुंडा में मनरेगा योजना से संचालित कुआं निर्माण समेत अन्य योजना मेटेरियल की राशि के अभाव में योजना पूर्ण नहीं

विज्ञापन

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा योजना से संचालित कुआं निर्माण समेत अन्य योजना मेटेरियल की राशि के अभाव में योजनाएं पूर्ण नहीं हो पा रही है. इसके कारण बरसात में सिंचाई कूप की स्थिति खराब होने लगी है. लगातार बारिश के कारण मनरेगा योजना के तहत प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में बन रहे सिंचाई कूप की स्थिति दयनीय है. दर्जनों सिंचाई कूप बंधाई नहीं होने के कारण धंस रहा है. कहीं-कहीं धंसकर जो खतरे को आमंत्रण दे रहा है. बताया जाता है कि पिछले कई महीनों से प्रखंड क्षेत्र में संचालित योजनाओं में मेटेरियल का भुगतान नहीं किया गया है. इसके कारण सैकड़ों की संख्या में योजना अधूरा पड़ा हुआ है. बताया जाता है कि मेटेरियल की राशि राज्य से भेजा जाता है. पर प्रखंडवार राशि का बंटवारा नहीं किये जाने के कारण उचित राशि नहीं मिल पाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola