मारगोमुंडा में 1.81 करोड़ की लागत से बनेगा पुल : मंत्री

Published by : BALRAM Updated At : 03 Apr 2026 9:17 PM

विज्ञापन

मधुपुर : कारुडीह में ऑनलाइन शिलान्यास से ग्रामीणों में खुशी की लहर

विज्ञापन

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के कारुडीह में एक समारोह आयोजित कर बलवा व पहरुडीह के बीच नदी पर 1.81 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल का ऑनलाइन शिलान्यास किया गया. झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण सह जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन, जो असम चुनाव प्रचार में गये हुए हैं, ने ऑनलाइन माध्यम से इस पुल का शिलान्यास किया. समारोह स्थल पर विधायक प्रतिनिधि शब्बीर हसन, जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि इमरान अंसारी, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सोहन मुर्मू, झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य डुगू टुडू, जिला सचिव दिनेश्वर किस्कू, मुखिया अनिता सोरेन तथा मुखिया सुधीर मंडल ने नारियल फोड़कर पुल की आधारशिला रखी. मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा कर दिया गया है. पुल के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और नदी के इस पार से उस पार तथा खेतों तक पहुंचना आसान हो जायेगा. विधायक प्रतिनिधि शब्बीर हसन ने कहा कि क्षेत्र के सुदूरवर्ती स्थान पर पुल का निर्माण होना खुशी की बात है. जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि इमरान अंसारी ने कहा कि पुल बनने से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है. प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सोहन मुर्मू ने बताया कि इससे शादी-ब्याह समेत अन्य कार्यों में आने-जाने में सुविधा मिलेगी. झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य डुगू टुडू ने कहा कि विशेषकर वर्षात के दिनों में आवागमन आसान होने से लोगों को राहत मिलेगी. जिला सचिव दिनेश्वर किस्कू ने कहा कि पुल निर्माण से सुविधाएं बढ़ेंगी, लेकिन लोगों को सड़क दुर्घटनाओं से बचकर ही विकास का लाभ उठाना चाहिए. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि लोबाराम हेंब्रम, मोरीफ खान, छोटू किस्कू, कृष्ण हेंब्रम, रसीक चंद हेंब्रम, बिहुलाल हांसदा, सुशील हेंब्रम, छोटेलाल टुडू, सनाउल अंसारी, जयनारायण मंडल, अनवर अंसारी, मो. असफाक, समीर आलम सहित अन्य मौजूद थे. हाइलार्ट्स : मंत्री ने पुल का ऑनलाइन किया शिलान्यास कारुडीह में ऑनलाइन शिलान्यास से ग्रामीणों में खुशी की लहर

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola