Deoghar news : निकाली गयी शोभा यात्रा, भक्तों ने श्यामबाबा के चरणों में अर्पित किये निशान

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : निकाली गयी शोभा यात्रा, भक्तों ने श्यामबाबा के चरणों में अर्पित किये निशान

नववर्ष पर श्रीश्याम मित्र मंडली के तत्वावधान में गुरुवार को निशान शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा में शामिल महिलाओं और पुरुषों के रंग बिरंगे परिधान आकर्षण का केंद्र बने रहे.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मधुपुर. नववर्ष पर श्रीश्याम मित्र मंडली के तत्वावधान में गुरुवार को निशान शोभा यात्रा निकाली गयी. निशान यात्रा डालमिया कूप स्थित दुर्गा मंदिर से निकली. निशान यात्रा रंग-बिरंगे फूलों से सजे रथ में श्याम बाबा की सवारी व अन्य देवताओं की मनोहारी तस्वीर सजायी गयी थी. इस दौरान नाचते- गाते चल रहे महिला- पुरुष श्रद्धालु आकर्षण के केंद्र बने रहे. निशान शोभा यात्रा में महिलाएं रंग बिरंगे परिधान में व पुरुष श्याम बाबा का केसरिया दुपट्टा ओढ़े हुए थे. शोभा यात्रा में शामिल पुरुष व महिलाओं ने डालमिया कूप, हटिया रोड, गांधी चौक, भगत सिंह चौक समेत अन्य जगहों में भ्रमण किया. विभिन्न संगठनों ने श्याम भक्तों व अन्य श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा कर अभिवादन किया. शोभा यात्रा में मेरे सिर पे रख दे बाबा तू अपने दोनों हाथ… हाथों में निशान हो सामने मेरे श्याम हो.. आदि भजनों पर श्रद्धालु मगन हो चल रहे थे. श्याम बाबा को समर्पित भजन कीर्तन से माहौल श्याममय बना रहा. शोभा यात्रा के दौरान पूरे रास्ते भक्तों के लिए ठंडा पानी, शर्बत व फल आदि की व्यवस्था की गयी थी. शोभा यात्रा शहर के कुंडूबंगला स्थित श्री श्याम मंदिर व पंच मंदिर रोड स्थित श्याम मंदिर पहुंचा, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने निशान को श्याम बाबा के चरणों में अर्पित किया. यात्रा के आयोजन में श्रीश्याम मित्र मंडली के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. ॰श्रीश्याम मित्र मंडली के तत्वावधान में निकाली गयी यात्रा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola