नप ने सड़क किनारे से हटाया अतिक्रमण, दी चेतावनी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Jul 2024 7:55 PM
मधुपुर में गांधी चौक, हटिया रोड, स्टेशन रोड, सरदार पटेल रोड, भगत सिंह चौक आदि चौक चौराहों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया.
फोटो- 8 या 9 कैप्शन- अतिक्रमण हटवाते नप कर्मी मधुपुर. नगर परिषद क्षेत्र में विभिन्न चौक चौराहों पर सब्जी, फल आदि दुकानदारों द्वारा किये गये अतिक्रमण को हटाने के लिए शनिवार को नप प्रशासक सुरेंद्र किस्कू के निर्देश पर अभियान चलाया गया. इस दौरान शहर के गांधी चौक, हटिया रोड, स्टेशन रोड, सरदार पटेल रोड, भगत सिंह चौक आदि चौक चौराहों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया. इस दौरान सभी प्रमुख चौक चौराहों पर लगे अतिक्रमण को प्रभावी तरीके से मुक्त कराया गया, ताकि उन स्थानों पर यातायात और लोगों की आवाजाही में कोई बाधा नहीं आये. इसके अलावा, सभी व्यापारियों को सख्त चेतावनी दी गयी कि यदि उन्होंने अतिक्रमण यथाशीघ्र नहीं हटाया, तो उनके खिलाफ कठोर कदम उठाये जायेंगे और आर्थिक दंड भी लगाया जायेगा. नगर परिषद की इस मुहिम में नगर मिशन प्रबंधक विजय कुमार, प्रधान सहायक अजय कुमार, मेराज, मंसूर आलम, टिंकू, औरंगजेब, संजय, सदानंद और अन्य नप कर्मी भी मौके पर उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










