आदिवासियों को वेक्टर जनित रोगों से बचाव की दी जानकारी

सारवां: भूरकुंडा गांव में मलेरिया रोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
सारवां. प्रखंड क्षेत्र के सीएचसी प्रभारी डाॅ बी के सिन्हा के निर्देश पर शनिवार को मलेरिया मुक्त भारत एवं मलेरिया मुक्त प्रखंड कार्यक्रम के तहत लाखोरिया पंचायत अंतर्गत सुदूरवर्ती आदिवासी टोला भूरकुंडा गांव में मलेरिया रोधी माह के अवसर पर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व मलेरिया निरीक्षक मनोज पांडे ने किया. इस दौरान एमपीडब्ल्यू जयकांत, अजय कुमार चौधरी, एएनएम ममता कुमारी तथा आंगनबाड़ी सेविकाओं ने ग्रामीणों को वेक्टर जनित रोगों के संबंध में जागरूक करते हुए विस्तृत जानकारी दी. इस अवसर पर मच्छरों से फैलने वाले डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया समेत विभिन्न बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. ग्रामीणों को घरों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, जलजमाव नहीं होने देने तथा मच्छरदानी का नियमित उपयोग करने की सलाह दी गयी. साथ ही सप्ताह में एक दिन सूखा दिवस मनाने की भी अपील की गयी. बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति बुखार से पीड़ित हो तो वह सीएचसी सारवां में जांच अवश्य कराये. स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि मलेरिया की जांच एवं उपचार सभी सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध है. लोगों से अपील की गयी कि वे पूर्ण उपचार कराकर इन बीमारियों से मुक्ति पाएं. मौके पर टोला के दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










