चितरा कोलियरी क्षेत्र में फॉगिंग कराने की मांग की

Updated:
विज्ञापन
चितरा कोलियरी क्षेत्र में फॉगिंग कराने की मांग की

चितरा कोलियरी के गांवों व कॉलोनियों में बढ़ा मच्छर का प्रकोप

विज्ञापन

चितरा. वर्षा के साथ ही चितरा कोलियरी के गांवों व कॉलोनियों में मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इतना ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से वेक्टर जनित रोग मलेरिया व डेंगू जैसे घातक बीमारी होने का खतरा बढ़ गया है. इस संबंध में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के अध्यक्ष भूदेव चंद्र महतो, सचिव नवल राय, उपसचिव रघुनंदन सिंह, उपाध्यक्ष सदानंद पोद्दार, युगल यादव समेत अन्य ने मांग करते हुए कहा कि कोलियरी गांवों व कॉलोनियों में मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है. कॉलोनियों में गंदगी की वजह से मच्छर का प्रकोप बढ़ा है. वहीं, लोगों ने कोलियरी प्रबंधन से जल्द मच्छर नाशक दवा छिड़काव कराने की मांग की है. वहीं, मुखिया प्रतिनिधि सुजीत रजक ने कहा कि कोलियरी प्रबंधन को मच्छर नाशक दवा का छिड़काव करना चाहिए, जिससे लोगों का मच्छरों से निजात मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay Kumar Rana

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola