मोहनपुर के प्रवासी मजदूर का लेह लद्दाख में मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहरम
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर गांव निवासी प्रवासी मजदूर बालेश्वर राय उम्र 55 वर्ष की मौत रविवार को अचानक हार्ट अटैक आने से हो गया था. जिस कंपनी में कार्य कर रहे थे, उस कंपनी द्वारा हवाई जहाज के माध्यम से शव को भेजा गया.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, मोहनपुर:
मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर गांव निवासी प्रवासी मजदूर बालेश्वर राय उम्र 55 वर्ष की मौत रविवार को अचानक हार्ट अटैक आने से हो गया था. जिस कंपनी में कार्य कर रहे थे, उस कंपनी द्वारा हवाई जहाज के माध्यम से शव को भेजा गया. इसके बाद एंबुलेंस से मंगलवार को घर लाया गया. बुधवार को शव का दाह संस्कार किया गया. बताया जाता है कि, मृतक पिछले 15 दिन पहले ही घर से मजदूरी करने देह लद्दाख गया था. पिछले कई वर्षों से वह वहां मजदूरी का काम करता था. मृतक अपने पीछे दो नाबालिग पुत्र, पुत्री और पत्नी छोड़कर चले गये. मृतक ही घर में मात्र एक कमाऊ व्यक्ति थे. घटना की सूचना मिलने पर चकरमा पंचायत के मुखिया अजय दास पहुंचे और मृतक के परिजनों को सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










