deoghar news : डीसी से मिले बस ओनर्स एसोसिएशन के सदस्य, आज निगम में होगी बैठक

Published by : Sanjeev Mishra Updated At : 24 Apr 2025 7:30 PM

विज्ञापन

गुरुवार को बस ओनर्स एसोसिएशन के सचिव विनोद झा ने डीसी से मुलाकात की तथा बसों की हड़ताल से बस संचालकों को हो रहे नुकसान तथा आमलोगों की परेशानी आदि बातों को रखा.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : पुराना मीना बाजार से बस स्टैंड को आइएसबीटी बाघमारा में शिफ्ट करने के विरोध में स्थानीय बस संचालकों की हड़ताल जारी है. इस क्रम में गुरुवार को बस ओनर्स एसोसिएशन के सचिव विनोद झा ने डीसी से मुलाकात की तथा बसों की हड़ताल से बस संचालकों को हो रहे नुकसान तथा आमलोगों की परेशानी आदि बातों को रखा. इस संदर्भ में शुक्रवार को दोपहर एक बजे एसोसिएशन की बैठक नगर आयुक्त की अगुवाई में होगी. एसोसिएशन की ओर से बताया गया कि उनकी बातों को डीसी ने गंभीरता पूर्वक सुना तथा बातों को पूरी तरह से समझने के लिए आगे की बैठक के लिए नगर आयुक्त से वार्ता करने का आश्वासन दिया है. इधर, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, डीसी ने प्राइवेट बस स्टैंड को फिर से चालू करने पर साफ तौर से मना कर दिया है और एसोसिएशन को उनकी परेशानी कम करने के लिए स्टॉपेज के बारे में नगर आयुक्त को अवगत कराने के लिए कहा है. इसके बाद विचार-विमर्श करने के बाद निर्देश जारी किया जायेगा. वहीं कुछ बस संचालक कुंडा मोड़, बैद्यनाथपुर मोड़, जसीडीह बस स्टैंड आदि जगहों से बसों का संचालन कर रहे हैं. सूत्रों के अनुसार एसोसिएशन ने लोकल बसों को पुराने स्टैंड से संचालित करने तथा इंटर स्टेट परमिट धारक को आइएसबीटी से संचालित करने के लिए आग्रह किया था. उनकी बातों को सुनने के लिए नगर आयुक्त को अधिकृत करने की जानकारी मिल रही है. अब इसे लेकर बैठक का आयोजन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeev Mishra

लेखक के बारे में

By Sanjeev Mishra

Sanjeev Mishra is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola