Deoghar News : बाबा मंदिर की व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष फोकस

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News : बाबा मंदिर की व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष फोकस

डीसी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय में बैठक हुई. बैठक में डीसी ने बाबा मंदिर की व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिये.

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, देवघर : डीसी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय में बैठक हुई. बैठक में डीसी ने बाबा मंदिर की व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिये. बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम जलार्पण और बेहतर क्राउड मैनेजमेंट पर विशेष जोर दिया गया, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो.

अतिक्रमण हटाने पर सख्ती

डीसी ने बाबा मंदिर को जोड़ने वाले सभी संपर्क पथों को अतिक्रमण मुक्त रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अव्यवस्था और भीड़-भाड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर नियमित निगरानी जरूरी है.

गर्मी में राहत के इंतजाम

उन्होंने बढ़ती गर्मी को देखते हुए मंदिर प्रांगण में पेयजल, जल छिड़काव और स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिये. साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर रखने को कहा गया.

मॉडल शौचालय निर्माण का निर्देश

डीसी ने नेहरू पार्क और शिवराम झा चौक के समीप बहुउद्देश्यीय शौचालय निर्माण का निर्देश दिया. इसमें पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय, स्नानागार और जलापूर्ति की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया. बैठक में डीडीसी पीयूष सिन्हा, एसडीओ रवि कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे.

हाइलाइट्स

समाहरणालय में डीसी ने अधिकारियों के साथ की बैठक

संपर्क पथों को अतिक्रमण मुक्त रखने का निर्देश

विज्ञापन
Sanjeet Mandal

लेखक के बारे में

By Sanjeet Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola