ePaper

Deoghar news : रेलवे यूनियन के चुनाव में मेंस कांग्रेस रहा अव्वल

Updated at : 12 Dec 2024 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar news : रेलवे यूनियन के चुनाव में मेंस कांग्रेस रहा अव्वल

रेलवे कर्मियों के यूनियन चुनाव में मेंस कांग्रेस ने कई रेल मंडल में प्रचंड बहुमत लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है. मेंस कांग्रेस यूनियन के सदस्यों ने संगठन की जात पर मधुपुर रेलवे स्टेशन परिसर में जश्न मनाया.

विज्ञापन

मधुपुर. रेलवे कर्मियों के यूनियन चुनाव का परिणाम गुरुवार को आने से रेल कर्मियों में हर्ष का माहौल रहा. आसनसोल मंडल में पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस चुनाव में प्रथम स्थान में रहा. मेंस कांग्रेस चुनाव में प्रथम स्थान आने से यूनियन के सदस्यों ने मधुपुर रेलवे स्टेशन परिसर में शाम को मेंस कांग्रेस का झंडा लिए हुए खुशी का इजहार किया. बताते चले कि पूर्व रेलवे जोन में कुल पांच यूनियन मान्यता प्राप्त करने के लिए चुनाव मैदान में थे, जिनमें पूर्व रेलवे मेंस यूनियन, पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस, पूर्व रेलवे तृणमूल कांग्रेस, पूर्व रेलवे कर्मचारी संघ, पूर्व रेलवे कर्मचारी यूनियन शामिल हैं. पहले से दो यूनियन को मान्यता प्राप्त है. जिसमें पूर्व रेलवे मेंस यूनियन व पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस है. वर्तमान चुनाव में जिस यूनियन को 35 प्रतिशत वोट मिलेगा, उन्हें ही मान्यता मिलेगी. बताया जाता है कि यूनियन चुनाव को लेकर 4, 5, व 6 दिसंबर को चुनाव कराया गया था. चुनाव के बाद आसनसोल मंडल में पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस ने आसनसोल, मालदा, हावड़ा के अलावा जमालपुर में प्रचंड बहुमत लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया. मौके पर शाखा सचिव सरोज कुमार मिश्रा, रितेश कुमार पांडेय, अमन कुमार, गुडू रजवार, संदीप कुमार, संजय बांसफोड, सुजीत सिंह, कुंदन कुमार, अमन पासवान, मुन्ना पासवान, सुमन कुमारी, रंजना राय, रंजनी कांत आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola