नेम-निष्ठा से किया बेलभरनी पूजन, मां को दिया निमंत्रण

Updated:
विज्ञापन
नेम-निष्ठा से किया बेलभरनी पूजन, मां को दिया निमंत्रण

सारवां के चौवा मड़वा के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान

विज्ञापन

सारवां. प्रखंड क्षेत्र स्थित चौवा मड़वा के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में माघी नवरात्र के छठ दिन शनिवार का मां का धार्मिक अनुष्ठान बेलभरनी पूजा (या बिल्व निमंत्रण) का आयोजन किया गया. इस दौरान माता बेलभरनी को निमंत्रण देने को लेकर आचार्य मनोज महाराज, सहयोगी शिबू महाराज, पंडित छोटेलाल मिश्र ,पंडित महेश्वर झा आदि ढोल-नगाड़े के साथ मां का जयकारा लगाते बिल्व वृक्ष के पास पहुंचे. इस अवसर पर वैदिकों ने षोडशोपचार विधि से बिल्व वृक्ष की पूजा विधि-विधान से पूजन कराया और माता को मंदिर आने का निमंत्रण दिया गया. रविवार को अहले सुबह मां बेलभरनी को डोली पर बैठा कर मंदिर लाया जायेगा, जहां मंदिर के दरवाजे पर उनको सप्त सागर जल, सप्त नदी जल के साथ विभिन्न द्रव्यों से माता को महास्नान कराया जायेगा और उनको मंदिर के अंदर प्रवेश कराया जायेगा. इसके साथ ही मंदिर के पट श्रद्धालुओं के दर्शन को लेकर खोल दिए जायेंगे. पूजा व्यवस्था संचालन में समिति अध्यक्ष प्रणव सिंह, सचिव प्रमुख रावत, कोषाध्यक्ष शंकर राउत, उपाध्यक्ष मुकुट सिंह, पिंकू बलियासे, बबन बलियासे,गणेश रावत, अनोज बलियासे, अजीत सिंह, राजेश मिश्रा, पिंकू बलियासे समेत बड़ी संख्या में कमेटी के सदस्य मौजूद थे. हाइलार्ट्स : सारवां के चौवा मड़वा के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola