ePaper

ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन ने मनाया संविधान दिवस

Updated at : 26 Nov 2024 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन ने मनाया संविधान दिवस

रक्षा करना व अनुपालन करना हम सभी का कर्तव्य

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के भेड़वा नावाडीह स्थित राहुल अध्ययन केंद्र में मंगलवार को ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन के तत्वावधान में संविधान दिवस मनाया गया. इस अवसर पर यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष व अधिवक्ता धनंजय प्रसाद ने कहा कि संविधान देश की आत्मा है. संविधान के बगैर लोकतंत्र की परिकल्पना नहीं की जा सकती है. हमारा संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है. इसकी रक्षा करना व अनुपालन करना हम सभी का कर्तव्य है. मौके पर उपस्थित लोगों ने मिलकर संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया और इसकी रक्षा व अनुपालन करने का संकल्प लिया. मौके पर अधिवक्ता, शिक्षक व छात्र – नौजवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola