Deoghar News : विधिक जागरूकता से ही अधिकारों की सुरक्षा संभव : पीडीजे

Updated at : 29 Mar 2026 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar News : विधिक जागरूकता से ही अधिकारों की सुरक्षा संभव : पीडीजे

देवघर प्रखंड के सभागार में रविवार को लीगल सर्विसेज सह सशक्तिकरण शिविर का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर झा व डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने किया.

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, देवघर : देवघर प्रखंड के सभागार में रविवार को लीगल सर्विसेज सह सशक्तिकरण शिविर का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर झा व डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने किया. पीडीजे ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता, लोक अदालत व अन्य योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जागरूकता के अभाव में लोग अपने अधिकारों से वंचित रह जाते हैं. वहीं डीसी ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे और योजनाएं गांव-गांव तक पहुंचे.

68 लाभुकों को मिला सीधा लाभ

शिविर में कुल 68 लाभुकों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया. इसमें पेंशन, मनरेगा जॉब कार्ड, केसीसी ऋण, कृषि बीज, साइकिल, ट्राय साइकिल, धोती-साड़ी, आवास समेत अन्य योजनाएं शामिल रहीं. साथ ही जेएसएलपीएस की 13 सखी मंडल दीदियों को 67.50 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया.

अंचल कैंप में 15,885 आवेदनों का निष्पादन

अंचल कार्यालय देवघर ने आयोजित कैंप में कुल 15,885 आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया गया. इसमें लगान रसीद, नामांतरण, जाति, आय, आवासीय, ओबीसी, इडब्ल्यूएस सहित विभिन्न प्रमाण पत्रों के मामलों का निपटारा किया गया. शिविर में समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन व जेएसएलपीएस सहित कई विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी. महिला अधिकार, बाल विवाह निषेध, दहेज उत्पीड़न व पोक्सो कानून पर भी जागरूक किया गया. मौके पर ही आम लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया. इस दौरान विभिन्न न्यायिक अधिकारी, डीडब्ल्यूओ, सीओ समेत संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे. ज्ञात हो कि सभी प्रखंडों में एक साथ ऐसे शिविर आयोजित किये जा रहे हैं.

देवघर अंचल कार्यालय कैंप में आवेदनों का निष्पादन

आवेदन मिले निष्पादन

लगान रसीद 4300 4200

नामांतरण 2406 2066

सीमांकन 60 27

पारिवारिक सूची 90 85

जाति प्रमाण पत्र 2398 2320

आवासीय प्रमाण पत्र 2220 2180

आय प्रमाण पत्र 3785 3729

ओबीसी प्रमाण पत्र 352 335

इडब्ल्यूएस 234 210

ऑफलाइन विविध प्रमाण पत्र 29 28

राजस्व जांच 117 98

————————-

देवघर प्रखंड में लीगल सर्विसेज सह सशक्तिकरण शिविर का पीडीजे ने किया शुभारंभ

हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता : डीसी

विज्ञापन
Sanjeet Mandal

लेखक के बारे में

By Sanjeet Mandal

Sanjeet Mandal is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola