Deoghar news : ट्रक के धक्के से घायल बाइक चालक का काटना पड़ा बायां पैर, बेटे ने प्राथमिकी दर्ज करायी

नगर थाना क्षेत्र के कोरियासा-कुंडा बाइपास सड़क पर ट्रक के धक्के से घायल व्यक्ति का इलाज के दौरान पैर काटना पड़ा है. इधर बेटे ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
वरीय संवाददाता, देवघर . नगर थाना क्षेत्र के कोरियासा-कुंडा बाइपास सड़क पर बंपास टाउन खोरादह के समीप ट्रक-बाइक की टक्कर में देवीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर टोला सुल्तानपुर गांव निवासी बालेश्वर रवानी का दोनों पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. बांया पैर पूरी तरह कुचल गया था, जिसे इलाज के क्रम में डॉक्टर को काटना पड़ गया. इस संबंध में बालेश्वर के पुत्र पंकज रमानी ने नगर थाने में ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिक्र किया है कि दिनांक 27-2-2025 को 09.30 बजे सुबह गांव की महिला रेणु देवी के बच्चे के किसी काम से देवघर के लिये निकले थे. दोपहर एक बजे उसे सूचना मिली कि बंपास टाउन बायपास रोड में हुए सड़क हादसे में उसके पिता गंभीर रुप से घायल हो गये हैं. परिजनों के साथ तुरंत सदर अस्पताल पहुंचे, जहां देखा कि उसके पिता का दोनों पांव कुचला हुआ है. वहीं रेणु देवी भी घायल हो गयी थी. पता चला कि तेजी व लापरवाही से ओवरटेक करने के दौरान ट्रक चालक ने उसके पिता की बाइक में धक्का मारा, जिसमें रेणु देवी के साथ वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. मामले में नगर थाने की पुलिस से पंकज ने ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस ने ट्रक जब्त कर नगर थाना लाया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




