प्रयागराज के महाकुंभ में स्नान करने महिला हुई लापता

Updated:
विज्ञापन

प्रयागराज के महाकुंभ में स्नान करने के लिए गयी चितरा की बुजुर्ग महिला महामाया देव्या लापता हो गयी

विज्ञापन

चितरा. प्रयागराज के महाकुंभ में स्नान करने के लिए गयी 62 वर्षीय महिला महामाया देव्या लापता हो गयी है. परिजन वृद्ध महिला की तलाश में जुटे हुए हैं. महिला चितरा प्रखंड क्षेत्र के धमना गांव की निवासी है. इस संबंध में लापता महिला के पुत्र मनोज गोस्वामी ने बताया कि उनकी मां अपने मायके वालों के साथ तीन दिन पहले कुंभ में संगम स्नान लिए गयी थी. बताया जाता है कि सोमवार की सुबह कुंभ स्नान के बाद महिला अपने परिजनों से बिछड़ गयी. तब से लेकर महिला के परिजन कुंभ मेला में खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन लापता महिला अब तक नहीं मिल पाई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार लापता महिला धमना विद्यालय में रसोइया का काम भी करती थी. उनके परिजनों ने कुंभ मेला प्रशासन से बरामद करने की गुहार लगायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola