प्रभार सौंपने में लापरवाही पर दो शिक्षक निलंबित

Updated:
विज्ञापन

प्रभार सौंपने में लापरवाही बरतने के मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने नौतन और मझौलिया प्रखंड के दो शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

विज्ञापन

बेतिया . प्रभार सौंपने में लापरवाही बरतने के मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने नौतन और मझौलिया प्रखंड के दो शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. दोनों पर विभागीय आदेशों की अवहेलना और सरकारी सेवक आचरण नियमावली के उल्लंघन का आरोप है. नौतन प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय सनसरैया हिन्दी के प्रधानाध्यापक सह सीआरसीसी हरेंद्र किशोर पाण्डेय पर सीआरसीसी का प्रभार समय पर नहीं सौंपने का आरोप है. इस संबंध में उच्च विद्यालय सनसरैया हिन्दी के प्रधानाध्यापक तारकेश्वर राम ने शिकायत की थी. वहीं मझौलिया प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मुसहर टोली, चनायनबांध के पूर्व प्रभारी शिक्षक दिलीप कुमार पर भी विद्यालय का प्रभार हस्तांतरित नहीं करने का आरोप है. प्रधान शिक्षिका विशाखा कुमारी की शिकायत के बाद जांच में आरोप सही पाए गए. डीईओ ने बताया कि दोनों शिक्षकों का कृत्य विभागीय अनुशासनहीनता को दर्शाता है, जो बिहार सरकारी सेवक आचरण एवं वर्गीकरण नियमावली-2005 का उल्लंघन है. इसी आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन