ePaper

Video: देवघर के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा की मौत पर बवाल, वार्डन पर गंभीर आरोप

Updated at : 23 Apr 2025 4:30 PM (IST)
विज्ञापन
Kasturba Gandhi Awasiya Vidyalaya deoghar uproar

छात्रा की मौत से आक्रोशित परिजन हंगामा करते

Kasturba Gandhi Awasiya Vidyalaya: देवघर जिले के देवीपुर स्थित कस्तूरबा विद्यालय की सातवीं की छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा. उन्होंने वार्डन पर कई गंभीर आरोप लगाए. सूचना मिलते ही जिला शिक्षा पदाधिकारी बिनोद कुमार स्कूल पहुंचे. उन्होंने कहा कि इस मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

Kasturba Gandhi Awasiya Vidyalaya: देवघर, संजीत मंडल-झारखंड के देवघर जिले के देवीपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की एक छात्रा की मौत के बाद वार्डन के खिलाफ छात्राओं और अभिभावकों ने बुधवार को मोर्चा खोल दिया. मृतका के परिजनों के साथ विद्यालय की छात्राओं ने वार्डन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों का कहना है कि बेटी की बीमार होने की खबर पर वे विद्यालय पहुंचे थे. आरोप है कि वार्डन द्वारा पहले तो छात्रा से मिलने नहीं दिया गया. बाद में जब छात्रा की हालत गंभीर हो गयी तो परिजनों को उसे घर ले जाने का आदेश दिया गया, लेकिन रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया. मौत से आक्रोशित परिजनों ने जमकर बवाल काटा.

सातवीं की छात्रा थी मृतका

छात्रा सातवीं कक्षा में पढ़ाई करती थी. बच्ची की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों द्वारा न्याय की गुहार लगायी गयी. घटना की सूचना पर जब जिला शिक्षा पदाधिकारी बिनोद कुमार विद्यालय पहुंचे तो बच्चियों ने कई बड़े खुलासे किए. बच्चियों ने बताया कि वार्डन द्वारा छात्राओं से खाना बनाने से लेकर टॉयलेट तक साफ कराया जाता है. पूरे मामले को लेकर प्रशासनिक जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: ACB Trap: पलामू एसीबी की गढ़वा में बड़ी कार्रवाई, रोजगार सेवक गुलजार अंसारी 5000 रिश्वत लेते अरेस्ट

की जा रही अनुशासनात्मक कार्रवाई-डीईओ

जिला शिक्षा पदाधिकारी बिनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम में बच्ची की तबीयत खराब हुई थी. फिर रात में वह हल्का फुल्का खाना खाकर सो गयी. सुबह भी तबीयत खराब होने लगी, तो छात्रा को अभिभावक के साथ इलाज के लिए भेज दिया, लेकिन जब छात्रा को लेकर वे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सक ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया. परिजनों के अनुरोध पर मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की जा रही है. अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए विद्यालय से तत्काल वार्डन पिंकी कुमारी समेत सभी कर्मियों को हटाया जा रहा है. जांच कमेटी की रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई संभव है.

ये भी पढ़ें: Video: पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ 25 अप्रैल को VHP और बजरंग दल का देशव्यापी ‍विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola