सड़क हादसे ने छीनी जिंदगी,अज्ञात वाहन की टक्कर से डिलीवरी ब्वॉय की मौत
AI जेनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर.
देवघर के चितोलोढ़िया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से डिलीवरी ब्वॉय की मौत. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये वाहन की तलाश में जुटी.
देवघर. शहर के कुंडा थानांतर्गत चितोलोढ़िया दूध प्लांट के समीप सड़क हादसे में एक डिलीवरी ब्वॉय की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बिहार के जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के कियाजोरी शतशाला गांव निवासी नेहरू राय (34 वर्ष) के रूप में की गयी है.
पुलिस के अनुसार, नेहरू राय देवघर में रहकर ब्लिंकिट में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था. बुधवार की रात वह चितोलोढ़िया की तरफ कुछ सामान डिलीवरी करने जा रहा था. इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया और फरार हो गया. हादसे में नेहरू गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलने पर कुंडा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरो ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
दुर्घटना चार पहिया वाहन से हुई या ट्रैक्टर से, इसका पता लगाने के लिए कुंडा थाना पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By आशीष कुंदन
आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









