विषैला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, घटना की जांच में जुटी पुलिस
देवघर के सारवां थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में विषैला पदार्थ खाने से मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
देवघर. सारवां थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव निवासी राकेश मिश्रा की पत्नी रीना देवी (27 वर्ष) की विषैला पदार्थ खाने से मौत हो गयी. महिला ने किन परिस्थितियों में विषैला पदार्थ का सेवन किया, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल सकी है.
देर रात बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम
जानकारी के अनुसार, देर रात रीना देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गयी. इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टर ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस को दी गयी.
मौत की वजह और परिस्थितियों की जांच
गुरुवार सुबह पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर मृतका के शव का पंचनामा किया. इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है. महिला ने विषैला पदार्थ किन परिस्थितियों में खाया, इसे लेकर पुलिस परिजनों से पूछताछ सहित अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए