करियर को लेकर दूर हुई उलझन, विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र
पीएम श्री विद्यालय मलहरा में छात्रों की दी गई करियर की जानकारी | Prabhat Khabar Network
देवघर स्कूल में करियर काउंसलिंग से 10वीं के छात्रों को उच्च शिक्षा, रोजगार और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के मिले सही अवसर .
देवघर. विद्यार्थियों को करियर चयन के लिए सही दिशा और आवश्यक मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय मलहरा में गुरुवार को करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन सुभद्रा चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की ओर से किया गया.
उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसरों की दी जानकारी
काउंसलिंग के दौरान कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गयी. विद्यार्थियों को अपनी रुचि, योग्यता और क्षमता के अनुरूप करियर का चयन करने के लिए प्रेरित किया गया.
काउंसलर शुभम महापात्रा ने विभिन्न करियर क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं की जानकारी दी और विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया. उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और निरंतर प्रयास सफलता की कुंजी है. विद्यार्थियों को भविष्य का लक्ष्य निर्धारित कर उसी दिशा में योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने की सलाह दी गयी.
विद्यार्थियों ने पूछे करियर से जुड़े सवाल
काउंसलिंग के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न करियर विकल्पों और उनसे जुड़े अवसरों को लेकर सवाल पूछे. काउंसलर ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुये उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार बेहतर विकल्प चुनने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया.
कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक नवेन्दु कुमार, शिक्षक धीरेन्द्र कुमार सिंह, राघवेंद्र गुप्ता, बिनोद कुमार दास तथा प्रियंका कुमारी, यासमीन तबस्सुम और बबिता कुमारी मौजूद रहीं. कार्यक्रम का समन्वय जिला समन्वयक मो मजहरुल हक ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अजय कुमार यादव
राजेंद्र प्रसाद यूनिवर्सिटी, मुंबई से पीजी डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन की अर्हता हासिल है. प्रभात खबर से जुड़ कर बीते 21 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम किया है. फिलहाल प्रभात खबर देवघर यूनिट में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हूं. अपराध, शिक्षा, बिजली व खेल के क्षेत्र की लंबे समय से रिपोर्टिंग की है. मगर खेल के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अपना विशेष अनुभव है. इस दौरान कई राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों से रूबरू होकर उनका साक्षात्कार करने का अनुभव रहा है.
इ-मेल पता= ajaykyadav58@gmail.com
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









