Deoghar News : बालिका वर्ग में बिहार-यूपी सेमीफाइनल में, झारखंड बालक टीम फाइनल में

10वीं राष्ट्रीय जूनियर सॉफ्टबॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को मुकाबले काफी प्रतिस्पर्धात्मक और रोमांचक रहे. खासकर बालिका टीमों के बीच खेले गये मैचों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया.
वरीय संवाददाता, देवघर : 10वीं राष्ट्रीय जूनियर सॉफ्टबॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को मुकाबले काफी प्रतिस्पर्धात्मक और रोमांचक रहे. खासकर बालिका टीमों के बीच खेले गये मैचों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया. दिन के पहले मुकाबले में मध्य प्रदेश बालिका टीम ने उत्तर प्रदेश को हराया. इसके बाद बिहार बालिका टीम ने मध्य प्रदेश को पराजित कर अपनी दावेदारी मजबूत की. तीसरे मैच में मध्य प्रदेश ने झारखंड को मात दी, जबकि अगले मुकाबले में बिहार ने झारखंड को हराया. इसके बाद खेले गये अहम मुकाबले में बिहार ने उत्तर प्रदेश को हराया, वहीं अंतिम मैच में उत्तर प्रदेश ने झारखंड को पराजित किया. इन मुकाबलों के आधार पर बालिका वर्ग में बिहार और उत्तर प्रदेश की टीम सेमीफाइनल में जगह बनायी. शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जायेंगे. वहीं झारखंड अंडर-19 ब्वॉयज टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया. प्रतियोगिता का आयोजन देवघर जिला सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य की देखरेख में हो रहा है. उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन अवसर प्रदान करती है. मौके पर भारतीय सॉफ्टबॉल क्रिकेट फेडरेशन के महासचिव साबिर खान व पर्यवेक्षक अनिल लहरी उपस्थित रहे. संचालन संजीव कुमार झा ने किया. शनिवार को फाइनल मैच होगा व खिलाड़ियों को सम्मानित किया जायेगा. हाइलाइट्स सॉफ्टबॉल क्रिकेट जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता का फाइनल आज दूसरे दिन बालिका टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अजय कुमार यादव
राजेंद्र प्रसाद यूनिवर्सिटी, मुंबई से पीजी डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन की अर्हता हासिल है. प्रभात खबर से जुड़ कर बीते 21 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम किया है. फिलहाल प्रभात खबर देवघर यूनिट में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हूं. अपराध, शिक्षा, बिजली व खेल के क्षेत्र की लंबे समय से रिपोर्टिंग की है. मगर खेल के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अपना विशेष अनुभव है. इस दौरान कई राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों से रूबरू होकर उनका साक्षात्कार करने का अनुभव रहा है.
इ-मेल पता= [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










