रेलवे ट्रैक पर मिला वृद्ध का क्षत-विक्षत शव

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मिला वृद्ध का क्षत-विक्षत शव

मधुपुर रेल थाना क्षेत्र के जोडामो स्टेशन के अप स्टार्टर सिग्नल के निकट हुई घटना

विज्ञापन

मधुपुर. रेल थाना क्षेत्र के जोडामो स्टेशन के अप स्टार्टर सिग्नल के निकट रेल पोल संख्या 283/35-28/1ए से सटे अप रेलवे ट्रैक पर एक 65 वर्षीय व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव पुलिस ने बरामद किया है. बताया जाता है कि शव की सूचना मिलते ही आरपीएफ व जीआरपी अधिकारी स्थल पहुंचकर जानकारी ली. पुलिस ने मृतक की पहचान पाथरोल थाना क्षेत्र के कोल्हार निवासी कामदेव गोस्वामी के रूप में की है. मृतक के दो पुत्र महेंद्र गोस्वामी और उपेंद्र गोस्वामी ने अपने पिता के शव की पहचान की है. पाथरोल थाना की पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया है. पुलिस ने बताया की मृतक किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आकर हादसे का शिकार हुआ है. मामले मे पाथरोल थाना में यूडी मामला दर्ज किया गया है. हाइलाइटर : मधुपुर रेल थाना क्षेत्र के जोडामो स्टेशन के अप स्टार्टर सिग्नल के निकट हुई घटना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola