झामुमो का 47वां स्थापना दिवस होगा ऐतिहासिक : मंत्री

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
झामुमो का 47वां स्थापना दिवस होगा ऐतिहासिक : मंत्री

पथलचपटी में मंत्री के आवासीय कार्यालय परिसर में हुई झामुमो की जिलास्तरीय बैठक

विज्ञापन

मधुपुर. झामुमो के 47वें स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर शहर के पथलचपटी में मंत्री के आवासीय कार्यालय परिसर में जिलास्तरीय बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने की. बैठक में प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन व सारठ विधायक उदय शंकर सिंह के अलावा पार्टी के विभिन्न मंचों और मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए. मौके पर मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि गुरुजी के आशीर्वाद से ही पिछले 47 वर्षों से दुमका में पार्टी का स्थापना दिवस एक महापर्व के रूप में ऐतिहासिक ढंग से मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि इस बार गुरुजी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमेशा हमारी प्रेरणा बना रहेगा. इसीलिए उनकी यादों को संजोते हुए इस बार स्थापना दिवस को और भी बेहतर तरीके से मनाना है. उन्होंने कहा कि संताल परगना की 18 में से 17 विधानसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है. लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत से हेमंत सोरेन की सरकार बनने के बाद राज्य की जनता की उम्मीदें काफी बढ़ गयी है. सरकार के एक साल के कार्यकाल में युवाओं को विभिन्न रोजगार के अवसर प्रदान किया है. कहा कि झामुमो का स्थापना दिवस जुझारू कार्यकर्ताओं, नेताओं और सभी का त्योहार है. संताल परगना के आदिवासी, मूलवासी, अल्पसंख्यक और पार्टी समर्थकों के लिए दो फरवरी खुशी का दिन होता है. गुरुजी ने जिस परंपरा की शुरुआत की, वह संघर्ष के दिनों में हुई थी. स्थापना दिवस के दौरान जनता की समस्याएं सुनने का यह कार्यक्रम एक विश्व रिकॉर्ड रहा है. दुनिया में कोई अन्य पार्टी ऐसी नहीं है, जो 47 साल से लगातार दोपहर दो बजे कार्यक्रम शुरू करती हो और रात दो बजे समाप्त करता है. यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को ऊर्जा और दिशा देने के लिए टॉनिक का काम करता है. उन्होंने कहा कि इस बार स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार की भविष्य की योजनाओं और संताल परगना की जनता को लाभ पहुंचाने के रास्तों पर मार्गदर्शन देंगे. वहीं, विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने कहा कि दुमका में होने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाना है. देवघर जिले के सभी कार्यकर्ता मधुपुर, सारठ, पालोजोरी होते हुए दुमका के गांधी मैदान पहुंचें और मैदान को भर दें. बैठक में जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, जिला सचिव दिनेशर किस्कू, केंद्रीय समिति सदस्य भुपेन सिंह, प्रकाश मंडल, अबुतालिब अंसारी, भगीरथ गोस्वामी, श्यामाकांत झा, नीलम देवी, इमरान, तेज नारायण वर्मा, अरविंद यादव, नंदा यादव, अल्ताफ हुसैन, संजय शर्मा, अमित कुमार चंद्रवंशी आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. हाइलार्ट्स : दुमका में जुटेंगे हजारों कार्यकर्ता मधुपुर के पथलचपटी में मंत्री के आवासीय कार्यालय परिसर में हुई झामुमो की जिलास्तरीय बैठक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola