बाबाधाम पहुंचे झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस, बासुकिनाथ और दुमका के मलूटी मंदिरों का भी करेंगे दर्शन

झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस गुरुवार को देवघर पहुंचे. शुक्रवार को बाबा भोलनाथ का दर्शन करने के बाद बासुकिनाथ मंदिर जाएंगे. यहां पूजा-अर्चना करने के बाद मंदिरों का गांव दुमका के मलूटी जाएंगे. यहां मंदिर और प्रतिमाओं का दर्शन करेंगे.
Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस गुरुवार की शाम बाबाधाम पहुंचे. यहां सर्किट हाउस में जिला प्रशासन की ओर से डीडीसी डॉ कुमार ताराचंद और एसपी सुभाष चंद्र जाट ने राज्यपाल को बुके देकर स्वागत किया. वे सड़क मार्ग से रांची से देवघर पहुंचे.
दुमका में मलूटी मंदिरों का करेंगे भ्रमण
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राज्यपाल शुक्रवार को सुबह छह बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे. बाबा मंदिर में पूजा करने के बाद वे बासुकिनाथ मंदिर जायेंगे. वहां भी वे पूजा अर्चना करेंगे. बासुकिनाथ मंदिर से वे दुमका सर्किट हाउस पहुंचेंगे. यहां वो मंदिरों के गांव मलूटी जायेंगे. मलूटी के सभी मंदिरों का भ्रमण करते हुए प्रतिमाओं का दर्शन करेंगे. साथ ही वहां की कलाकृतियों से अवगत होंगे. मलूटी के सभी मंदिरों का दर्शन करने के बाद राज्यपाल वापस दुमका सर्किट हाउस आयेंगे. कुछ देर विश्राम के बाद राज्यपाल हेलीकॉप्टर से रांची रवाना हो जायेंगे.
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
राज्यपाल के आगमन को लेकर देवघर से दुमका और मलूटी तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. देवघर में सर्किट हाउस से लेकर मंदिर और पूरे रूट में उनके आगमन को लेकर पुलिस बल और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. वहीं प्रोटोकॉल के अनुपालन के लिए अधिकारियों की तैनाती की गयी है. उनके कारकेड में 10 वाहनों का काफिला रहेगा. वहीं दुमका में दुमका जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी है. खास कर मलूटी में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था है. अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है.
Also Read: योद्धाओं के स्थलों को विकसित करने के लिए जनजातीय मंत्रालय राशि देने को तैयार- अर्जुन मुंडा
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
YOUTUBE
Posted By: Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




