मंत्री हफीजुल हसन ने झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में मांगा समर्थन

Published by : BALRAM Updated At : 06 Apr 2026 8:07 PM

विज्ञापन

झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में मांगा समर्थन

विज्ञापन

मधुपुर. असम के रंगा नदी विधानसभा क्षेत्र के दोलोहाट फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित जनसभा में झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने झामुमो के पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने झामुमो उम्मीदवार पाबन सौतल के पक्ष में जनता से समर्थन मांगा. कहा कि सभा में उमड़ी भारी भीड़ और लोगों का उत्साह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि क्षेत्र की जनता बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है. हर वर्ग, हर समुदाय से मिल रहा व्यापक समर्थन यह दर्शाता है कि जनता अब विकास, सम्मान और अपने अधिकारों के लिए एक नयी दिशा चाहती है. जनता का जोश व विश्वास यह साबित कर रहा है कि आने वाले समय में परिवर्तन निश्चित है.

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola