गिट्टी लदा हाइवा नाले में घुसा, दो घंटे तक सारठ–चितरा मुख्य पथ रहा जाम

सारठ-चितरा मुख्य पथ पर लगा जाम
सारठ बाजार. थाना क्षेत्र अंतर्गत सारठ–चितरा मुख्य पथ पर बुधवार सुबह करीब छह बजे एक गिट्टी लदा हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में घुस गया. यह घटना सारठ स्थित टीवीएस शोरूम के समीप हुई, जिसके कारण मुख्य सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. हाइवा के नाले में फंस जाने से करीब दो घंटे तक सड़क जाम की स्थिति बनी रही. इस दौरान सड़क के दोनों ओर दर्जनों छोटे-बड़े वाहन फंसे रहे, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद लोगों और संबंधित कर्मियों की मदद से करीब आठ बजे हाइवा को नाले से बाहर निकाला गया. इसके बाद ही जाम धीरे-धीरे समाप्त हुआ और आवागमन सामान्य हो सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रामाकांत मिश्रा
15 फरवरी 2018 से प्रभात खबर में कार्य कर रहे है. लगातार आठ सालों से मेन स्ट्रीम की जर्निल्जम से जुड़े हैं. ग्रामीण स्तर की खबरों को बेहतर कवरेज देने का काम लगातार कर रहे हैं ताकि ग्रास रूट लेवल पर विकास लोगों तक पहुंच सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










