Deoghar news : टीबी खोज अभियान की रिपोर्ट समय से तैयार करने और पीछे रहने वाले सीएचसी को लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Feb 2025 8:21 PM

विज्ञापन

देवघर जिला यक्ष्मा कार्यालय में मासिक समीक्षा बैठक संपन्न की गयी. बैठक में टीबी खोज अभियान व इंडिकेटर संबंधति अन्य रिपोर्ट समय से तैयार करने का निर्देश दिया गया.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर . सोमवार को जिला यक्ष्मा कार्यालय में मासिक समीक्षा बैठक हुई. बैठक के दौरान एनटीईपी (नेशनल ट्यूबक्यूलोसिस एलिमेशन कार्यक्रम) के अंतर्गत निक्षय पोषण राशि, टीबी खोज अभियान व इंडिकेटर संबंधित अन्य रिपोर्ट समय से तैयार करने को लेकर निर्देश दिये गये. बैठक में जिले के यक्ष्मा कार्यालय के सभी कर्मियों के साथ एसटीएस, एसटीएलएस, डभ्पीसी, एलटी, डीओ समेत अन्य सभी कर्मी शामिल हुए. बैठक के दौरान जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ संचयन ने नये टीबी मरीजों की खोज करने के साथ, मरीज का नोटिफिकेशन करते हुए बैंक खाता विवरणी को रिजस्टर्ड करने को कहा. ताकि मरीजों का समय से इलाज हो सके, साथ ही निक्षय पोषण योजना की लाभ मिल सके. टीबी ,खोज अभियान का जा लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उसे पूरा करने को कहा गया. बैठक के दौरान करों, सारठ, सारवां, और सारठ सीएचसी के लक्ष्य से पीछे रहने पर जल्द से जल्द लक्ष्य को पूरा करने को कहा गया है. मौके पर टीबी कार्यालय के स्वास्थ्य कर्मियों के साथ जिलेभर के स्वास्थ्य कर्मी थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola