तेज आंधी-बारिश में घर का उड़ा एस्बेस्टस

मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के चमरबीघा गांव की घटना
मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के चमरबीघा गांव निवासी हाजी साकीम अंसारी का घर तेज रफ्तार आंधी के कारण घर उपरी हिस्से में लगे एस्बेस्टस समेत अन्य सामान उड़ गये. इस संबंध में साकीम अंसारी ने बताया कि आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि पता ही नहीं चला कि कब घर एस्बेस्टस समेत अन्य सामान आंधी की कहर ने उड़ा ले गये. बताया कि बड़ा हादसा होने से बच गये. घर वाले बाल-बाल बच गए. आंधी-पानी के कारण घर रखे अन्य सामान बरबाद हो गये. इसके कारण भारी नुकसान का सामना करना पड़ा. भुक्तभोगी ने सरकार से मुआवजे की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










