मदरसा में लायंस क्लब ने लगवायी वाटर कूलिंग मशीन

Edited by BALRAM
Updated:
विज्ञापन

मधुपुर के हाजी गली स्थित मदरसा इस्लामिया में लगी

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के हाजी गली स्थित मदरसा इस्लामिया में लायंस क्लब के सौजन्य से वाटर कूलिंग मशीन लगायी गयी. इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष शौकत नाज ने सोमवार को मदरसा में वाटर कूलिंग मशीन का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि बच्चों को शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराया गया है. अब यहां बच्चों को ठंडा पानी मिलेगा. कहा कि क्लब द्वारा शहर के चौक-चौराहों गांधी चौक, रामयश रोड़, स्टेशन आदि में भी वाटर कूलिंग मशीन आम राहगीरों के लिए लगायी गयी है. लायंस क्लब लगातार गरीब जरूरतमंदों के बीच सेवा का काम कर रही है. आगे भी सेवा भावना से काम होता रहेगा. मौके पर हाजी मंसूर आलम, राजेश तिवारी, रामानुज मिश्रा, विजय लच्क्षीरामका, पप्पू समेत मदरसा के शिक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola