सुरक्षा- व्यवस्था मजबूत करने के लिए मंदिर परिसर से एसडीओ ने हटवाये अवैध काउंटर

Updated:
विज्ञापन
सुरक्षा- व्यवस्था मजबूत करने के लिए मंदिर परिसर से एसडीओ ने हटवाये अवैध काउंटर

बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर में अवैध रूप से संचालित दुकानों व काउंटरों को मंदिर प्रशासन ने हटाना शुरू किया है. कार्रवाई के दौरान मंदिर परिसर में दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल रहा.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर. बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर में अवैध रूप से संचालित दुकानों के खिलाफ मंगलवार को मंदिर प्रशासन व जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई शुरू कर दी. इस दौरान अवैध काउंटरों को हटाये जाने से पूरे मंदिर क्षेत्र में हड़कंप मच गया और दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला. सुबह से ही कई दुकानदारों ने स्वयं अपने काउंटर हटाने शुरू कर दिये, जबकि शेष बचे अवैध काउंटरों को दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद प्रशासन ने हटवाना शुरू किया.

मंदिर प्रभारी सह एसडीएम रवि कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए की जा रही है. आगामी श्रावणी मेला को लेकर मंदिर परिसर में भीड़ प्रबंधन और व्यवस्था बनाये रखना प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्षों से नियमित रूप से दुकान लगाने वाले वैध दुकानदारों को चिह्नित कर उन्हें आइ-कार्ड जारी किया जा रहा है. ऐसे दुकानदारों को निर्धारित नियमों के तहत ही दुकान लगाने की अनुमति दी जायेगी. वहीं बिना अनुमति के लगाये गये सभी अवैध दुकानों को पूरी तरह हटाया जा रहा है. प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि बुधवार को भी शेष दुकानों को हटाया जायेगा. उन्होंने लोगों से स्वयं दुकान हटाने को कहा. बताया कि अन्यथा काउंटर जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. श्रद्धालुओं को सुरक्षित व सुगम दर्शन व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए मंदिर के चारों द्वार पर सुरक्षा उपकरण भी लगाये जायेंगे. मौके पर सहायक मंदिर प्रभारी संतोष कुमार, एसडीपीओ अशोक कुमार, थाना प्रभारी रवि कुमार, दंडाधिकारी राहुल कमार,कमलेश कुमार, विवेक कुमार मंदिर दारोगा आदित्य फलहारी, रमेश मिश्रा, दीवान सोना सिन्हा समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल व मंदिर कर्मी मौजूद थे.

हाइलाइटर

॰श्रावणी मेला को लेकर मंदिर परिसर में भीड़ प्रबंधन और भक्तों के लिए सुगम व्यवस्था बनाने पर जोर ॰वर्षों से नियमित दुकान लगाने वाले वैध दुकानदारों को चिह्नित कर आइ-कार्ड किया जा रहा जारी

॰नियम तोड़ने वालों के काउंटर जब्त कर की जायेगी कानूनी कार्रवाई

॰मंदिर के चारों द्वार पर लगाये जायेंगे सुरक्षा उपकरण

विज्ञापन
Sanjeev Mishra

लेखक के बारे में

By Sanjeev Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola