क्रूड ऑयल चोरी मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
क्रूड ऑयल चोरी मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

मधुपुर थाना क्षेत्र के बदिया के निकट हल्दिया-बरौनी पाइप लाइन की घटना

विज्ञापन

मधुपुर. थाना क्षेत्र के बदिया के निकट हल्दिया-बरौनी पाइप लाइन से पिछले आठ मई की रात को क्रूड ऑयल चोरी किये जाने के मामले में पुलिस ने छापेमारी कर दो लोगों को हिरासत में लिया है. बताया जाता है कि सारवां से निताय हाजरा व रिखिया के मनोज यादव को हिरासत में लेकर पुलिस क्रूड ऑयल चोरी के संबंध में पूछताछ कर रही है. साथ ही मामले में कई अन्य जगहों पर भी पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है. बताते चले कि आठ बजे की रात को तकरीबन डेढ़ बजे क्रूड ऑयल के पाइप लाइन का प्रेशर कम मिलने पर जसीडीह स्थित आइओसी के अधिकारियों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी और क्रूड ऑयल की चोरी की बात कही. इसके बाद आइओसी के गार्ड व पुलिस टीम पाइप लाइन की पेट्रोलिंग पर निकली. इस दौरान बदिया के पास से पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर क्रूड ऑयल की चोरी किये जाने का मामला सामने आया. हालांकि जब तक पुलिस टीम बदिया पहुंची तब तक क्रूड ऑयल चोरी करने वाला गिरोह के सदस्य भाग चुके थे. घटना को लेकर थाना में एक मामला दर्ज किया गया था. पुलिस टीम साइबर सेल के सहयोग से मामले के अनुसंधान में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola