Deoghar News : राज्यपाल ने बाबा मंदिर में टेका माथा, राज्य की समृद्धि की कामना

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News : राज्यपाल ने बाबा मंदिर में टेका माथा, राज्य की समृद्धि की कामना

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार शुक्रवार को देवघर पहुंचे तथा बाबा बैद्यनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार शुक्रवार को देवघर पहुंचे तथा बाबा बैद्यनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया. राज्यपाल के आगमन को लेकर मंदिर परिसर व आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. राज्यपाल के मंदिर पहुंचने पर मंदिर कंट्रोल कक्ष में बाबा मंदिर इस्टेट के पुरोहित श्रीनाथ पंडित ने विधिवत संकल्प कराया. इसके बाद कड़ी सुरक्षा घेरे में राज्यपाल व उनके साथ आये अतिथियों को बाबा मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कराया गया. गर्भगृह में राज्यपाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की और राज्य व देश की सुख-समृद्धि की कामना की. पूजा के बाद एसपी सौरभ, डीडीसी पीयूष सिन्हा तथा एसडीएम सह बाबा मंदिर प्रभारी रवि कुमार ने राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भेंट किया और बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद प्रदान किया. इस अवसर पर गिरिडीह के डीसी रामनिवास यादव भी राज्यपाल के साथ देवघर पहुंचे थे. मौके पर पर बाबा मंदिर दारोगा आदित्य फलहारी, रमेश मिश्रा, सोना सिन्हा, शशि मिश्रा, सुबोध वर्मा, रुपेश परिहस्त, भोला भंडारी, चंदन राउत सहित अन्य कर्मी व अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeev Mishra

लेखक के बारे में

By Sanjeev Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola