Deoghar News : कला, संगीत और स्मृतियों संग मनाया गया कॉर्निक का स्थापना दिवस

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News : कला, संगीत और स्मृतियों संग मनाया गया कॉर्निक का स्थापना दिवस

कला संस्कृति विकास परिषद (काॅर्निक) का 35वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के सचिव पाबन राय व अतिथियों ने दीप जलाकर की.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : कला संस्कृति विकास परिषद (काॅर्निक) का 35वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के सचिव पाबन राय व अतिथियों ने दीप जलाकर की. इस दौरान काॅर्निक के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने कविता पाठ, भाषण, नृत्य व मधुर संगीत की प्रस्तुति दी. इनमें अंकुश चक्रवर्ती, आस्था कश्यप, बिदूशी, दिव्यांशी, अर्दिता, अमोघ, मानस, काव्या, संकेत ने अपनी भागीदारी निभायी. मुख्य रूप से शिवज्योति राय का शास्त्रीय संगीत एंव रीति सुंदर राय का चित्रांकन युगलबंदी ने अतिथियों व आगंतुकों का मन मोह लिया. पूर्व प्रशिक्षु मनीषा माहेश्वरी व रणजीत जाना ने संस्था के शुरुआती दिनों की यादों को लोगों के साथ साझा किया. इसी क्रम में गत दिनों ऑनलाइन पर आयोजित रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शित करने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रसन्न कुमार चौधरी, मार्कण्डेय जजवाड़े, प्रशांत कुमार सिन्हा, पार्थो मुखर्जी, नरेंद्र पंजियारा, रमेश चंद्र झा आदि उपस्थित थे. सचिव अतिथियों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया. कार्यक्रम का संचालन धान्या कुमारी व राधिका राय ने की मौके पर संस्था के प्रेम, आयुष राव, आयुष अमर, सुन्दरम, अमृता, राजु, संजीत रमाणी, अभिषेक झा, उमेश कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अजय कुमार यादव

लेखक के बारे में

By अजय कुमार यादव

राजेंद्र प्रसाद यूनिवर्सिटी, मुंबई से पीजी डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन की अर्हता हासिल है. प्रभात खबर से जुड़ कर बीते 21 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम किया है. फिलहाल प्रभात खबर देवघर यूनिट में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हूं. अपराध, शिक्षा, बिजली व खेल के क्षेत्र की लंबे समय से रिपोर्टिंग की है. मगर खेल के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अपना विशेष अनुभव है. इस दौरान कई राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों से रूबरू होकर उनका साक्षात्कार करने का अनुभव रहा है.
इ-मेल पता= [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola