पूर्व कृषि मंत्री के शोकाकुल परिवार से मिले सांसद व विधायक, ढांढस बंधाया

Edited by LILANAND JHA
Updated:
विज्ञापन

सांसद डॉ निशिकांत, विधायक लोइस मरांडी व सुरेश पासवान ने पूर्व मंत्री बादल से मिलकर दी सांत्वना

विज्ञापन

सारवां. सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को पूर्व कृषि बादल पत्रलेख के पिता के आकस्मिक निधन पर सारवां के कुशमाहा स्थित उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिल ढांढस बंधाया. इस दौरान लगभग डेढ़ घंटे तक सांसद ने उनके आवास पर रुके व दिवंगत हरिशंकर पत्रलेख के निधन पर गहरा दुख जताया. श्री दुबे ने कहा कि स्वर्गीय पत्रलेख के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है. सांसद ने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने एक अभिभावक को खोया है. पूर्व मंत्री बादल व छोटे भाई विक्रम पत्रलेख को सांत्वना देते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे. उधर, देवघर विधायक सुरेश पासवान व जामा विधायक डॉ लोइस मरांडी ने भी पूर्व मंत्री व परिजनों को ढांढस बंधाया. दुख प्रकट करने वालों में पिंटू तिवारी, देवता पांडे, हरिकिशोर सिंह, बबलू पासवान, साहिल मेहरा, अर्जुन हाजरा, सुधीर कुमार, कृष्ण सिंह, सीताराम हाजरा, प्रमोद यादव, मुखिया दिवाकर पासवान, राजद जिलाध्यक्ष डॉ फनीभूषण यादव, रंजीत प्रधान, राजेश गुप्ता सहित सारवां बीडीओ रजनीश कुमार व सीओ राजेश साहा ने परिजनों से मिलकर दुख प्रकट किया. इधर, सांसद डॉ निशिकांत दुबे बिलासी स्थित बाबा बलियासे के आवास भी पहुंचे. सांसद ने बाबा बलियासे के पिता योगेंद्रनाथ बलियासे के निधन पर दुख जताया व परिजनों को सांत्वना दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LILANAND JHA

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola