वनरक्षी ने वन रोपण कार्य का किया निरीक्षण

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
वनरक्षी ने वन रोपण कार्य का किया निरीक्षण

मधुपुर : वनरक्षी ने देवपुर व सीरिया जंगल का किया निरीक्षण

विज्ञापन

करौं. प्रखंड क्षेत्र के देवपुर व सीरिया जंगल का निरीक्षण वनरक्षी प्रमोद कुमार राणा ने किया. उन्होंने करौं प्रखंड के जामताड़ा जिला सीमा से सटे देवपुर गांव में लगाये जाने वाले करीब 30 हजार विभिन्न प्रजाति के पेड़ लगाने के लिए नर्सरी का निरीक्षण किया. उन्होंने वन रोपण प्रक्रिया में लगे मजदूरों से कहा कि बीट की खुदाई सही ढंग से होनी चाहिए. इसके साथ ही पेड़ तैयार करने के लिए नर्सरी में भी सही ढंग से कार्य करे, ताकि नर्सरी में उगाई जाने वाले पौधे सही ढंग से मजबूती से तैयार हो सके. इस क्रम में उन्होंने सिरियां जंगल का भी निरीक्षण कर निर्देश दिया कि अगर आंधी तूफान से पेड़ों का नुकसान होता है तो तुरंत पता लगाकर गिरे हुए पेड़ को जमा करे. ताकि उक्त पेड़ को विभाग के कार्यालय चितरा में जमा किया जा सके. सीरिया गांव के सीमा पर स्थित जामताड़ा जिले के फोफनाद, मातकमटांड, डूंगरुड़ीह, सारठ प्रखंड के बालमो, आलमपुर आदि गांव में कोई भी वन कटाई करते पाया जायेगा तो उनके खिलाफ कार्रवाई किया जायेगा.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola