हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रंगों का त्योहार होली

Edited by BALRAM
Updated:
विज्ञापन

होली के रंग में मगन हुआ हर किसी का मन

विज्ञापन

मधुपुर. शहर समेत ग्रामीण अंचलों में होली का पर्व उल्लास और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया. इस अवसर पर क्षेत्र में नीला, पीला, हरा गुलाबी, कच्चा-पक्का रंग, गीतों की धुनों पर थिरकते युवा व बच्चे होली के रंग में सराबोर दिखे. रंगों से बचने के लिए कोई इधर भाग रहा था तो कोई उधर, परंतु रंग, अबीर और गुलाल से सभी रंगे नजर आए. लोग टोलियां बनाकर होली के गीतों की धुन पर थिरकते नजर आये. दूसरे पहर में लोगों के मिलने-जुलने का सिलसिला शुरू हो गया. बड़े-बुजुर्गो को गुलाल लगाकर आशीर्वाद लिया. वहीं बड़े भी उन्हें गले लगाकर प्रेम से सराबोर कर दिया. देर शाम तक लोगों का मिलना जुलना चलता रहा. वहीं, शहर के गांधी चौक पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. होली के गीत-संगीत, रंग- गुलाल के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सभी के एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी. साथ ही होली के गीतों पर झूमते नजर आये. मौके पर सचिन रवानी, प्रकाश मंडल, मोती सिंह, अशोक गौड़, पूर्व नप अध्यक्ष संजय यादव, दिलीप चौधरी, पप्पू यादव, सुभाष सिंह, गोपी बर्मन, राजू यादव, संतोष शर्मा, बीनू यादव, अजय सिंह, रवि रवानी, अवनी भूषण, अमोद गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, राकेश वर्मा, विनोद कुमार, सूरज सोलंकी, दीपक मिश्रा, संजय पाठक, विक्की भारद्वाज, प्रदीप शर्मा, सुंदरी यादव, समेत दर्जनों लोग एक दूसरे से मिलकर होली की बधाई दी. होली को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखी. प्रशासन पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर विभिन्न स्थानों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. शांतिपूर्ण माहौल में आपसी भाईचारे के साथ होली का पर्व संपन्न हुआ. इस दौरान एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद, सीओ यामुन रविदास, इंस्पेक्टर इंचार्ज त्रिलोचन तामसोय समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों होली के दौरान सुरक्षा में चौकस रहे. ————– होली के रंग में मगन हुआ हर किसी का मन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola