Deoghar news <bha>;</bha> स्वच्छ हवा और जीवनशैली के लिए साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए किया प्रेरित

Updated at : 05 Mar 2025 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar news <bha>;</bha> स्वच्छ हवा और जीवनशैली के लिए साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए किया प्रेरित

पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रिले साइक्लिंग अभियान के जरिये देशभर में लोगों को जागरूक किया जा रहा है. इस कड़ी में इस अभियान की शुरुआत देवघर एयरपोर्ट से भी हुई

विज्ञापन

संवाददाता,देवघर . पर्यावरण जागरुकता को बढ़ावा देने के लिए, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआइ) ने राइड ग्रीन, ब्रीद क्लीन के संदेश के साथ अखिल भारतीय रिले साइक्लिंग अभियान शुरू किया है. यह अभियान 18 फरवरी को कोलकाता हवाई अड्डे से शुरू हुआ है और 1,200 किमी की दूरी तय करते हुए दुर्गापुर, रांची, देवघर जैसे शहरों से होकर गुजरेगा. इसका समापन आठ मार्च को बागडोगरा हवाई अड्डे पर होगा. इस अभियान के चौथे चरण की शुरुआत बुधवार को देवघर से हुई, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए 15 साइकिलिस्ट भाग ले रहे हैं. ये प्रतिभागी प्रतिदिन 75 से 120 किमी की दूरी तय कर रहे हैं और लोगों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ हवा के महत्व के बारे में बताकर जागरूक कर रहे हैं. देवघर एयरपोर्ट के निदेशक रमनदीप सिंह सैनी ने देवघर में आए सभी साइकिलिस्टों का स्वागत किया और उनसे बातचीत करके उन्हें प्रेरित किया. उन्होंने साइकिल चलाने को एक स्वस्थ और टिकाऊ परिवहन साधन के रूप में अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया, जिससे प्रदूषण कम किया जा सके.इस अवसर पर लेग लीडर नवेंद्र प्रियम ने कहा कि,यह अभियान सिर्फ साइकिलिंग का नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी एक प्रयास है. यदि हम परिवहन के लिए साइकिल का अधिक उपयोग करें, तो हम स्वच्छ हवा और स्वस्थ जीवनशैली की दिशा में बड़ा कदम उठा सकते हैं.स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों ने इस पहल में गहरी रुचि दिखायी. वहीं कई बच्चों ने दैनिक जीवन में साइकिल का अधिक उपयोग करने की शपथ ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola