पाथरोल में अखाड़ा समिति ने निकाला जुलूस

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
पाथरोल में अखाड़ा समिति ने निकाला जुलूस

मधुपुर में रामनवमी को लेकर भक्तों में उत्साह

विज्ञापन

मधुपुर. रामनवमी के अवसर पर शनिवार को पाथरोल अखाड़ा समिति के द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया. इस अवसर पर जय श्रीराम व बजरंगबली की जयकारे लगा रहे थे. जुलूस पाथरोल के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए चौक पर अखाड़ा का आयोजन किया गया. खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाया. वहीं भाजपा नेता गंगा नारायण सिंह व पूर्व जिप सदस्य बलवीर प्रसाद राय ने अखाड़ा खेला. मौके पर गंगा ने कहा कि रामनवमी राम भक्तों के लिए उत्साह का पर्व है. इस पर्व को सभी सनातन धर्म को मानने वाले हर्षोल्लास के साथ मनाते है. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि संतोष साह समेत अखाड़ा समिति के दर्जनों सदस्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola