Deoghar News : मथुरापुर में सात घंटे का रेलवे ट्रैफिक ब्लॉक, आठ ट्रेनें रद्द, कई घंटों विलंब से चलीं
Published by : NISHIDH MALVIYA Updated At : 17 May 2026 7:52 PM
ट्रैफिक व पावर ब्लॉक के कारण डाउन व अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बंद रहा. आठ ट्रेनें रद्द रहीं. साथ ही कुछ ट्रेनों की दूरी कम कर दी गयी तो कई ट्रेनें घंटों विलंब से चलीं.
प्रतिनिधि, जसीडीह : आसनसोल मंडल में सीतारामपुर-झाझा सेक्शन के बीच मथुरापुर हॉल्ट पर रविवार को फ्री नॉन-इंटरलॉकिंग व नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया गया. इस दौरान रविवार की सुबह करीब सात से दोपहर दो बजे तक रेलवे कर्मचारियों द्वारा मथुरापुर में यार्ड री-मॉडलिंग व सिग्नलिंग, बोदमा-जामताड़ा व जोरामो- मधुपुर के बीच में काम किया गया. इस कारण उक्त अवधि तक ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लिया गया. इससे डाउन व अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बंद रहा. ब्लॉक के कारण आठ ट्रेनें रद्द रहीं. साथ ही कुछ ट्रेनों की दूरी कम कर दी गयी तो कई ट्रेनें घंटों विलंब से चलीं. इससे जसीडीह स्टेशन पर रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. यात्री गर्मी में अपने-अपने ट्रेनों की प्रतिक्षा प्लेटफॉर्म व स्टेशन परिसर के अन्य स्थानों पर बैठ कर करते दिखे. ये ट्रेनें रद्द रहीं 63545-46अंडाल-जसीडीह-अंडाल पैसेंजर, 63547-63548 जसीडीह-बांका-जसीडीह, 63561 आसनसोल-जसीडीह पैसेंजर, 63565-66 जसीडीह-झाझा-जसीडीह पैसेंजर, 63570 बैद्यनाथधाम-आसनसोल पैसेंजर ट्रेन रद्द रहीं. इन ट्रेनों की दूरी की गयी कम 63509 बर्धमान-झाझा पैसेंजर को आसनसोल, 63510 झाझा-बर्धमान को आसनसोल स्टेशन, 63209 देवघर-पटना मेमू पैसेंजर को झाझा, 63572 मोकामा-जसीडीह पैसेंजर झाझा, 63573 जसीडीह-किउल पैसेंजर को झाझा तक ही चलाया गया. घंटों विलंब से चलीं दर्जनों ट्रेनें 13044 रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस 11:50 घंटे, 12326 नांगलडैम एक्सप्रेस नौ घंटे, 02024 पटना-हावड़ा स्पेशल एक्सप्रेस 6:30 घंटे, 18184 बक्सर-टाटा सुपर एक्सप्रेस सात घंटे, 13508 गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस सात घंटे, 13332 पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस चार घंटे, 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस पांच घंटे, 12304 पूर्वा एक्सप्रेस 6:30 घंटे, 22348 पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस चार घंटे, 08440 पटना-पुरी स्पेशल 5:30 घंटे, 22500 वाराणसी-देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंब से चली. वही अप लाइन की 04051 हावड़ा-नयी दिल्ली स्पेशल 11:30 घंटे, 13331 धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस छह घंटे, 02023 हावड़ा-पटना स्पेशल एक्सप्रेस छह घंटे, 12317 अकालतख्त एक्सप्रेस छह घंटे, 22197 कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी प्रथम स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पांच घंटे, 18183 टाटा-बक्सर सुपर एक्सप्रेस 4:30 घंटे, 22347 हावड़ा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस चार घंटे, 08867 गोंदिया-रक्सौल स्पेशल 11 घंटे, 13037 हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से चली. हाइलाइट्स रेल सेवा प्रभावित होने से यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी जसीडीह स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर इंतजार को मजबूर रहे यात्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










