जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शिविर का लोगों ने उठाया लाभ

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शिविर का लोगों ने उठाया लाभ

मधुपुर प्रखंड की दलहा पंचायत सचिवालय में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान जागरुकता शिविर आयोजित

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र की दलहा पंचायत सचिवालय में शनिवार को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में सड़क, जल, स्वास्थ्य, दूरसंचार, राशनकार्ड, बिजली व आवास जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों को जानकारी दी गयी. शिविर के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य लाभ भी दिया गया. इसके अलावा गांव में रहने वाली जनजातीय आबादी को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है. साथ ही शिविर में आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, स्थानीयता प्रमाण-पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान, जन-धन खाता, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, बीपीएल विश्वकर्मा योजना, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग आदि के आवेदन लिये गये. मौके पर मुखिया इंद्राणी देवी, पंचायत सचिव जया कुमारी, बिशन देव यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola