कोल्हाबाद व कदगढ़ा के बीच हुआ उद्घाटन मैच

Updated:
विज्ञापन
कोल्हाबाद व कदगढ़ा के बीच हुआ उद्घाटन मैच

देवीपुर क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

विज्ञापन

देवीपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मेझलाडीह मैदान में धर्मेंद्र सिन्हा मेमोरियल क्रिकेट क्लब तिलजोरी के तत्वावधान क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत, दीप प्रज्वलन और खिलाड़ियों से परिचय के साथ हुई. टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि आदर्श लक्ष्य, आयोजक प्रवीण सिन्हा, पूर्व जिला परिषद सदस्य महेंद्र यादव के द्वारा किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करता है. वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों के ऐसे आयोजन छुपी प्रतिभाओं को आगे लाने का अवसर देता है. विदित हो कि टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं. जबकि उद्घाटन मैच कोल्हाबाद और कदगढ़ा की टीम के बीच खेला गया, जिसे देखने बड़ी संख्या में खेल प्रेमी पहुंचे. वहीं, आयोजन समिति के अनुसार फाइनल मुकाबला 26 जनवरी को खेला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sivandan Barwal

लेखक के बारे में

By Sivandan Barwal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola