नालंदा भगदड़ के बाद बाबा बैद्यनाथ मंदिर में हाई अलर्ट, एसपी ने देर रात दो घंटे तक किया निरीक्षण

Published by : Priya Gupta Updated At : 01 Apr 2026 7:48 AM

विज्ञापन

बाबा बैद्यनाथ मंदिर में सुरक्षा ऑडिट करते हुए एसपी (फोटो - प्रभात खबर)

Deoghar News: बाबा बैद्यनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 31 मार्च मंगलवार रात व्यापक ऑडिट किया गया, जिसमें गर्भगृह, वीआईपी गेट, सिंह द्वार सहित सभी प्रमुख बिंदुओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया. एसपी ने रात्रि सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति के निर्देश दिए. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

देवघर से संजीत मंडल की रिपोर्ट

Deoghar News: बिहार के नालंदा स्थित शीतला माता मंदिर में हुई भगदड़ में 9 श्रद्धालुओं की मौत के बाद झारखंड के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. स्पेशल ब्रांच के अलर्ट पर एसपी सौरभ ने 31 मार्च मंगलवार रात करीब 8:15 बजे पुलिस पदाधिकारियों के साथ मंदिर परिसर का व्यापक सुरक्षा ऑडिट किया, जो करीब दो घंटे तक चला. इस दौरान गर्भगृह, वीआईपी गेट, सिंह द्वार, पूर्वी और पश्चिमी द्वार समेत सभी प्रवेश-निकास बिंदुओं, क्यूकंप्लेक्स और सुविधा केंद्र का बारीकी से निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के बाद मंदिर थाना प्रभारी को रात्रि में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ग. एसपी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है और प्रशासन, सरदार पंडा, पुरोहित समाज, धर्मरक्षिणी सभा व स्थानीय लोगों के साथ समन्वय बनाकर व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम दर्शन मिल सके.

सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी

मंदिर की सुरक्षा में अलग से आईआरबी कंपनी को भी लगाया गया है और सुरक्षा को और मजबूत करने पर काम चल रहा है. दान पेटी से पाकिस्तानी करेंसी मिलने के सवाल पर एसपी ने कहा कि विदेश में रहने वाले श्रद्धालु दान स्वरूप ऐसी करेंसी डाल सकते हैं या फिर किसी द्वारा उच्छृंखलता में भी ऐसा किया जा सकता है. फिलहाल रात्रि सुरक्षा को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं. सूत्रों के अनुसार, भविष्य में श्रद्धालुओं के प्रवेश को क्यूकंप्लेक्स से नियंत्रित करने की योजना पर काम हो रहा है. 

बैग स्कैनर और क्यू सिस्टम पर विचार

बड़े बैग व ट्रॉली के साथ सीधे मंदिर में प्रवेश रोकने के लिए क्लॉक रूम की व्यवस्था और बैग स्कैनर लगाने पर भी विचार किया जा रहा है. मौके पर मुख्यालय डीएसपी वेंकटेश कुमार, सीसीआर डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद, मंदिर थाना प्रभारी रवि ठाकुर, सार्जेंट मेजर रोशन मरांडी समेत अन्य पदाधिकारी, मंदिर कर्मी व पुरोहित मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग में 2 अप्रैल से चार दिवसीय भव्य पुस्तक मेला, साहित्य और संस्कृति का संगम

इसे भी पढ़ें: साइबर ठगी की शिकार हो गईं हंसडीहा की जिला परिषद सदस्य, खाते से उड़ाए 3 लाख

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हैं. वह पिछले एक साल से कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. इससे पहले वह नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में काम कर चुकी हैं. अभी वह झारखंड की खबरों पर काम करती हैं और SEO के अनुसार कंटेंट लिखती हैं. प्रिया आसान और साफ भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखती हैं. वह ट्रेंडिंग खबरों, झारखंड से जुड़े मुद्दों और लोगों से जुड़ी खबरों पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सही और भरोसेमंद जानकारी सरल शब्दों में मिले.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola