देवघर: बातों में उलझाकर बुजुर्ग से चेन झपटकर बदमाश हुए फरार
सांकेतिक तस्वीर (AI Image)
Deogarh News: देवघर के नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन छिनतई की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
देवघर से संजीत मंडल की रिपोर्ट
Deogarh News: झारखंड के देवघर नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक बार फिर चेन छिनतई की घटना को अंजाम देकर लोगों में दहशत फैला दी है. विधु भूषण सरकार रोड स्थित बीएड कॉलेज के सामने बच्चों को स्कूल बस में छोड़ने आए एक बुजुर्ग व्यक्ति के गले से बदमाशों ने लगभग दो भर सोने की चेन और रुद्राक्ष माला की छिनतई कर ली. घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
बातों में उलझाकर दिया वारदात को अंजाम
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह मृत्युंजय कुमार अपने घर के बच्चों को स्कूल भेजने के लिए सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान एक युवक उनके पास पहुंचा और पता पूछने के बहाने बातचीत करने लगा. बातचीत के दौरान वह धीरे-धीरे पीड़ित के काफी करीब पहुंच गया. वहीं उसका दूसरा साथी कुछ दूरी पर बाइक लेकर खड़ा था. इस बीच युवक ने अचानक मृत्युंजय कुमार के गले से लगभग दो भर सोने की चेन और रुद्राक्ष की माला झपट ली.
घटना सीसीटीवी में कैद
घटना के बाद दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार में मौके से फरार हो गए. घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ नहीं सके. बाद में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई, जिसमें पूरी वारदात स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हो गई है.
पुलिस जांच में जुटी
पीड़ित मृत्युंजय कुमार राय ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है. जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है.
यह भी पढ़ें: Ranchi: कारोबारी पर फायरिंग कराने वाला गिरफ्तार, अनिल टाइगर हत्याकांड से भी जुड़ा नाम
यह भी पढ़ें: Ranchi: नियुक्ति के बाद भी स्टेट बार काउंसिल को देना होगा एडवोकेट का एनरोलमेंट सर्टिफिकेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










