ePaper

नगर पुलिस ने लाखों रुपये की ठगी मामले में लॉज मालिक से की पूछताछ

Updated at : 04 Dec 2024 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
नगर पुलिस ने लाखों रुपये की ठगी मामले में लॉज मालिक से की पूछताछ

नगर पुलिस ने देवघर कॉलेज के समीप संचालित एक लॉज के मालिक से लाखों की ठगी मामले में पूछताछ की है. लॉज में रहने वाली दो लड़कियों पर ठगी का आरोप है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर. नगर थाना की पुलिस ने देवघर कॉलेज के पास स्थित एक लॉज के मालिक को थाने में लाकर मंगलवार की देर रात तक पूछताछ की. मामला लाखों रुपये की ठगी किये जाने का है. लोगों से मिली शिकायत पर पुलिस ने पूछताछ की है, जिसमें आरोप है कि लॉज में रह कर कई युवतियों ने नौकरी दिलाने के नाम पर सैकड़ों गरीब-असहाय छात्र-छात्राओं से ठगी की थी. शिकायतकर्ता के अनुसार, लॉज में ठहरने वाले युवतियों की पहचान व किस प्रयोजन से लॉज मालिक ने उन सभी को अपने यहां जगह दी थी. इस बारे में पूछताछ कर जानकारी प्राप्त की. पुलिस ने लॉज के मालिक से पूछताछ करने के बाद इस तरह की युवतियों को लॉज में नहीं रखने के लिए कहा, जो देवघर में रह कर ठगी व अन्य आपराधिक गतिविधियां में शामिल हो. विदित हो कि दो युवतियों ने मिलकर पिछले दिनों क्षेत्र के 100 से ज्यादा छात्र-छात्राओं को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की थी. इस संबंध में कई पीड़ित छात्राओं ने गत दिनों नगर थाना में आवेदन देकर ठगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. पुलिस ने महिला पुलिस के सहयोग से दो युवतियों को भी हिरासत में लिया था और कड़ाई से पूछताछ भी की. वहीं संदिग्धों ने सभी से लिए गये पैसे लौटाने की सहमति दी है, जिसके बाद पुलिस ने दोनों संदिग्धों को पीआर बॉड पर रिहा कर दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola